TiriyaseTaka Jal Hai / तिरियासी टका जल है - Paryavaran Ke Dohe @ Kavi Amrit 'Wani' (PD41)


तिरियासी टका जल है, कहे जिसे हम खून।
हाड़, मांस, चाम बढ़ते, बढ़ते हैं नाखून।।

शब्दार्थ:- टका = प्रतिशत चाम = चर्म,

भावार्थ:- मानव शरीर का रासायनिक विष्लेषण करने पर वैज्ञानिक इस तथ्य पर पहुंचे कि एक स्वस्थ शरीर के खून में 83 प्रतिशत पानी की मात्रा होती हैं। खून ही शरीर  में सर्वाधिक प्रमुख तत्व है। यही भोजन को पचाता हैं जिसके फलस्वरूप शरीर में हड्डी, मांस, चर्म, मज्जा, इत्यादि में बढोतरी होती हुई शरीर में सभी प्रकार के शारीरिक विकास होते हैं ।