राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस........

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस

 पर्वतारोहण दल जो,  ऊंचे पर्वत जाय ।

क्या-क्या अनुभव पा रहें, आकर सभी सुनाय ।।

आकर सभी सुनाय, होय अगली तैयारी ।

होतें कुछ बदलाव, नए लोगों की बारी ।।

कह 'वाणी' कविराज, करें प्रकृति का संरक्षण ।

प्रेम लूट भरपूर, कर-कर पर्वतारोहण ।।