विश्व ब्रेनटयूमर दिवस

  विश्व ब्रेनटयूमर दिवस

8th June


सबसे खास दिमाग है, रखना इसका ध्यान ।

लक्षण कुछ दिखने लगे, जांच करा श्रीमान ।।

जांच करा श्रीमान, उल्टी, मिर्गी, सिरदर्द ।

हाथ-पांव कमजोर, न्यूरो सर्जन हमदर्द ।।

कह 'वाणी' कविराज, पता लग जाए जबसे।

नियमित योग कपाल, रहे ताकतवर सबसे ।।


कवि अमृत 'वाणी'