बेटा-बेटी एक हैं , समझो चतुर सुजान ।
दो-दो घर को तारती , बनाएं भाग्यवान ।।
बनाएं भाग्यवान , कभी न सेवा में चूक ।
मर्यादा में मौन , पर बोलती है अचूक ।।
'वाणी' बनी न भार , जिसके काम अनेक हैं ,
पूर्णतः निर्विकार , बेटा-बेटी एक है ।।
श्रम विनय कटियार का , हिंदुत्व लाजवाब ।।
हिंदुत्व लाजवाब , सेवा ,संस्कृति ,सुरक्षा ।
सब पर पूरा ध्यान , हो हर एक की रक्षा ।।
कह 'वाणी'कविराज , याद करो क्या-क्या मिला ।
देना अच्छा खाद , बजरंग दल गज़ब खिला ।।
वायुयान ऐसे उड़े , करे हवा से बात ।
दुश्मन सारे जंग में देखेंगे औकात ।।
देखेंगे औकात , ऐसे लड़ाकू विमान ।
पल में चकनाचूर हर एक लगे हनुमान ।।
कह 'वाणी'कविराज , रण में औंधे मुंह पड़े ।
दिशा-दिशा में जीत , वायुयान ऐसे उड़े ।।
आदि कवि वाल्मीकि हुए , नारद दीना मंत्र ।
राम नाम जपते रहे , मान कर महामंत्र ।।
मान कर महामंत्र , ढंक दियो दिमक तन को ।
प्रकट हुए जो पुण्य , कवि रची रामायण को ।।
कह 'वाणी'कविराज , सभी श्रोता चकित हुए ।
सुन लव कुश का गान , आदि कवि वाल्मीकि हुए ।।