सांप हमें क्या काटेंगे !!


सांप हमें क्या काटेंगे
हमारे जहर से
वे बेमौत मरे जायेंगे
अगर हमको काटेंगे ?

कान खोल कर सुनलो
विषैले सांपो
वंश समूल नष्ट हो जायेगा
जिस दिन हम तुमको काटेंगे
क्यों

क्योंकि
हम आस्तीन के सांप हे |


अमृत 'वाणी'

अब हमको देना वोट



महंगाई की मार पड़ी , दिया कमर को तोड़ |
हो गए हम विकलांग सभी , खड़े हैं  सब हाथ जोड़ ||
खड़े हें सब हाथ जोड़ , कौन  पूंछे हाल हमारे |
साथी सब गये छोड़ , दूर बहुत हैं किनारे ||
मंत्री जी समझाए , दिया उनको तुमने वोट |
नहीं रहे कमर एसी अब  हमको देना वोट ||




हे खुदा !

हर इंसा की जिंदगी में
कम से कम एक बार
एक ऐसा दौर आना चाहिए कि
उस दौर के दौरान वो शख्स
हर दौर से गुज़र जाना चाहिए |

अमृत 'वाणी'


Untitled-1 copy

राम चालीसा

कौशल्या का लाडला ,केवे जग जगदीश ।
किरपा करदो मोकली ,रोज नमावां सीस ||
हुणजो माता जानकी ,दया करे रघुवीर ।
चार पुरसारथ मले, ओर मले महावीर ।।



भोजन की मात्रा


भोजन की उतनी ही मात्रा अमृत के समान है,
जिसे ग्रहण करने के बाद आप को,
किसी
भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होय |